Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 employees of the company staged a protest, demanding bonuses and salary.

Rewari News: बोनस और वेतन की मांग को लेकर कंपनी के 200 कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
200 employees of the company staged a protest, demanding bonuses and salary.
बोनस और वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
बावल। कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-4 में मोटरसाइकिल के पुर्जे बनाने वाली विक्टोरा टेक्नोलॉजी ऑटो पार्ट्स कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन और बोनस की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दिवाली के त्योहार से पहले वेतन और बोनस नहीं मिलने से नाराज करीब 200 कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्रित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन उन्हें अभी तक वेतन और बोनस को लेकर कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई है। उनके परिवार त्योहार पर घर खर्च और खरीदारी के लिए वेतन का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिना वेतन और बोनस के त्योहार मनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कंपनी की महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने प्रबंधन के सामने बोनस देने की मांग रखी तो उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से गेट बंद करने की धमकी भी दी गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वे कंपनी में नियमित रूप से काम कर रहे हैं और त्योहार के समय उन्हें वेतन तथा बोनस मिलना चाहिए। उनका आरोप था कि मांग उठाने पर उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
कर्मचारियों के एकत्रित होने से कंपनी के मुख्य गेट पर काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि 7 तारीख को सैलरी देने की बजाय धनतेरस के दिन दिया जाए।

सभी कर्मचारियों को शुक्रवार को ही सैलरी दे दी जाएगी। कंपनी में सरकार की नीति के अनुसार भत्ते दिए जाते हैं। कर्मचारियों की मांगें भी नीति के अनुसार पूरी की जाएंगी, जो आरोप कर्मचारी लगा रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

बोनस और वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद

बोनस और वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed