{"_id":"6aee21981891be7052084247","slug":"bustle-in-the-markets-on-dhanteras-business-worth-100-crore-rupees-rewari-news-c-198-1-rew1001-248380-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तनों और वाहनों की हुई खरीदारी, कुल 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तनों और वाहनों की हुई खरीदारी, कुल 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Sat, 07 Nov 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोकल बाजार में जुटी लोगों की भीड़। संवाद
रेवाड़ी। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में आस्था, परंपरा और खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों से लेकर बर्तन, वाहन, मिठाइयों और सजावटी वस्तुओं तक जमकर खरीदारी हुई। पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहक वाहन लेने पहुंचे। कारोबारियों ने धनतेरस पर जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान लगाया है।
धनतेरस पर सदर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक बाजार गुलजार रहे। दिन चढ़ने के साथ बाजारों में रौनक बढ़ती गई और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, गोकल बाजार, ब्रास मार्केट, सर्राफा बाजार, मोती चौक, बजाजा बाजार, नया बाजार और जीवली बाजार में पूरे दिन भीड़ जुटी रही।
लोगों ने दिए, मोमबत्तियां, कैलेंडर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पोस्टर, खील, मीठे मखाने, मिठाइयां और घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार का सामान खरीदा। बर्तनों की दुकानों और झाड़ू बेचने वाले दुकानदारों के पास भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
मिठाई के कारोबारी विजय यादव ने बताया कि करीब 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। कपड़ा दुकानदार अनूप सैनी ने बताया कि अच्छी खरीदारी हुई है, पूरे जिले में 8 से 10 करोड़ का कारोबार हुआ है।
धनतेरस के बाद भी बाजारों में शनिवार को अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। दिवाली से पहले लोग मिठाइयों, कपड़ों, दीयों, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचेंगे। दुकानदारों को त्योहार के अंतिम दिन भी कारोबार में तेजी आने की संभावना है।
सर्राफा बाजार में 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में भी अच्छी रौनक रही। लोगों ने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के बर्तन और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमाएं खरीदीं। इसके अलावा सोने के सिक्कों और आभूषणों की भी मांग रही। सर्राफा सर्राफा कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि सोने-चांदी का करीब पूरे जिले में 30 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस पर लोगों ने परंपरा के अनुसार कीमती धातुओं की खरीदारी को प्राथमिकता दी।
वाहनों की खरीदारी के लिए भी पहुंचे ग्राहक
धनतेरस पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा। मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ कारों की भी बिक्री हुई। वाहन विक्रेता नरेश ने बताया कि करीब 50 से 60 मोटरसाइकिलों की बुकिंग हुई है। बुकिंग कराने वाले ग्राहक धनतेरस पर वाहन लेने पहुंचे। इसके अलावा बिना अग्रिम बुकिंग के भी लोगों ने वाहन खरीदे। कार शोरूम के मैनेजर विक्की यादव ने बताया कि करीब 30 कार की बुकिंग हुई। पहले से भी बुकिंग थी। वाहनों का करीब 20 करोड़ का कारोबार का अनुमान है।
बाजारों में दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
त्योहारी खरीदारी के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में पैदल चलने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण भी यातायात प्रभावित हुआ। जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात किया गया था, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद लोगों में धनतेरस की खरीदारी को लेकर उत्साह बना रहा और देर शाम तक बाजार गुलजार रहे।