{"_id":"6aee2008d28c99408a05c575","slug":"diwali-celebrated-with-children-in-need-at-the-sanskar-kendra-rewari-news-c-198-1-rew1001-248372-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संस्कार केंद्र में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संस्कार केंद्र में जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई दिवाली
Sat, 07 Nov 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकजुट गणमान्य व बच्चे। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। एसएन झुग्गी-झोपड़ी संस्कार केंद्र में शुक्रवार को जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और उद्योगपतियों ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाइयां, उपहार वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिजिशियन डॉ. विक्रम यादव ने बच्चों को आशीर्वाद देने के साथ संस्कार केंद्र की अध्यापिकाओं के वेतन के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया। डॉ. पूनम यादव, डॉ. आंचल सहित अन्य चिकित्सक भी फल और मिठाइयां लेकर पहुंचे।
डायरेक्टर अनिरुद्ध सचदेवा ने भी आर्थिक सहयोग दिया। उनके साथ भावना गिरधर, इंदू धमीजा, लता रानी और अंकिता ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई और उपहार वितरित किए। उद्यमी रमेश सचदेवा ने मिठाई के डिब्बे भेंट किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत गीत से हुई। बच्चों ने रंगोली बनाकर परिसर को सजाया। मंच संचालन निष्ठा गुगनानी ने किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, बलजीत यादव, पुष्पा गुगनानी, मुस्कान बजाज, वेद प्रकाश कथूरिया, गोविंद मनोचा सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया। कनाडा से डॉ. चित्रा प्रसाद ने भी उपहार भेजे।
संस्कार केंद्र के डायरेक्टर नरेंद्र गुगनानी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने अध्यापिकाओं नीलम गुप्ता, मुस्कान, वंदना गुप्ता और मोहिनी की सराहना की।