{"_id":"5b0868fa4f1c1b946e8b4a60","slug":"71527277818-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थय विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थय विभाग
Updated Sat, 26 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बिल्डिंग के सामने से शिफ्ट होगा पोस्टमार्टम हाउस : डॉ. धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉक्टर रमेश धनखड़ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वे शुक्रवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द पोस्टमार्टम हाउस को शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने अस्पताल की हर समस्या और सुविधा का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंचे और चिकित्सक और मरीजों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लेबर रूम, कंगारू मदर केयर यूनिट के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।
निदेशक ने भी कहा कि नई बिल्डिंग के गेट के ठीक सामने पोस्टमार्टम हाउस उचित नहीं है। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस को शिफ्ट करने के लिए इसका प्रपोजल बनाकर भेजने को कहा। उन्होंने नसियाजी रोड का निरीक्षण कर कहा कि पोस्टमार्टम हाउस बनाने के लिए यहां भी जगह की उपलब्धता हो सकती है।
शनिवार को भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करेंगे
डॉ. रमेश धनखड़ ने बताया कि वे शनिवार को नागरिक अस्पताल कोसली, पीएचसी व सीएचसी का दौरा करेंगे। उन्हें रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी का जिम्मा मिला है। वे हर माह दोनों जिलों का दौरा करेंगे और यहां की समस्याओं और व्यवस्थाओं की रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपेंगे। इससे बजट की कमी, संसाधनों व सुविधाओं की कमी, चिकित्सक और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बार-बार चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं होगी।