{"_id":"699b41983063ceaf2801247c","slug":"7-day-long-lakhmi-fair-begins-at-shri-shyam-mandir-jaitpur-dham-rewari-news-c-198-1-rew1001-234000-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम में 7 दिवसीय लक्खी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम में 7 दिवसीय लक्खी मेला शुरू
Sun, 22 Feb 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को टीम को सम्मान देते अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव। स्रोत : कमेटी
कुंड। प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम में 7 दिवसीय लक्खी मेला शुरू हो गया है। सुबह मंगला आरती से लेकर देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालु देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से परिवार सहित पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है। अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग, पेयजल की व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, रोशनी, पार्किंग स्थल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सेवा समिति के स्वयंसेवक दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची ने पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उनके साथ थाना अधिकारी किरण यादव तथा तहसीलदार सुरेश मय जाप्ता मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।
7 दिवसीय यह लक्खी मेला 28 फरवरी को पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है।