फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   680 people were examined in the health camp

Rewari News: स्वास्थ्य शिविर का 680 लोगों की हुई जांच

Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
680 people were examined in the health camp
रेवाड़ी। जिला ब्राह्मण सभा की ओर से शहीदी दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ब्रह्मगढ़ परिसर में लगाया गया। इसमें 680 लोगों ने जांच कराई। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने की। मुख्य अतिथि कल्याण सिंह शर्मा और विशिष्ट अतिथि हरिराम रहे।
विज्ञापन

प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय वत्स ने 105, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मुदगिल ने पीठ दर्द, घुटने के दर्द सहित हड्डी व जोड़ संबंधित रोग के 110, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक अग्निहोत्री ने 300 लोगों की जांच की। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा एस शर्मा से 75 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में 60 लोगों को चश्में निशुल्क और 30 लोगों को नेत्र जांच के बाद मोतियाबिंद और नजर के ऑपरेशन करने की तिथि अलग-अलग निर्धारित कर संबंधित मरीज को दी गई। मंच संचालन राकेश वत्स ने किया।
विज्ञापन

शिविर के आयोजन में प्रधान चंद्रशेखर गौतम, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव जयकुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा,मैनेजर हेमंत भारद्वाज,सहप्रबंधक दीपक शर्मा, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed