फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   65 lakh units of electricity is being consumed daily

Rewari News: रोजाना हो रही 65 लाख यूनिट बिजली की खपत

Thu, 21 Mar 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
65 lakh units of electricity is being consumed daily
रेवाड़ी। रेवाड़ी में बिजली के लगे ट्रांसफार्मर। संवाद
रेवाड़ी। गर्मी के दस्तक देते ही जिले में बिजली की मांग बढ़ने लगी है। 24 घंटे के दौरान रोजाना 65 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। जोकि इस सीजन में अभी तक की सबसे अधिक खपत है। पिछले सप्ताह को 60 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सामान्यतः मार्च के पहले सप्ताह में बिजली की खपत 60 लाख यूनिट प्रतिदिन के आसपास रहती है। गर्मी के चलते लोगों ने पंखे चलाना आरंभ कर दिया है। अगर मौसम में कोई बदलाव नहीं होता है तो अगले सप्ताह तक बिजली की खपत 75 लाख यूनिट प्रतिदिन को पार करने की संभावना है। अगर शाम के 7 से 8 के बीच में यानी 1 घंटे के लिए बिजली बंद की जाती है तो शहर में 32 मेगावाट बिजली की बचत होगी। पूरे जिले की बात करें तो 300 मेगावाट बिजली 1 घंटे में बचाई जा सकती है। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग बेवजह भी बिजली खर्च करते हैं। इस वजह से लोड बढ़ता है और अघोषित कट लगते हैं।
विज्ञापन


इंसेट
निगम ने मजबूत किया है आपूर्ति सिस्टम

गर्मी के मौसम में जिले में बिजली की खपत 90 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच जाती है। इसके कारण ओवरलोडिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। हालांकि पिछले एक डेढ़ साल के दौरान बिजली निगम की तरफ से आपूर्ति सिस्टम को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है। निगम ने इस वर्ष माडल टाउन स्थित 33 केवी सब स्टेशन, 66 केवी धारूहेड़ा सब स्टेशन, 132 केवी बावल सब स्टेशन सहित कई केंद्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शाम 7 से 8 बजे तक के लिए बिजली आपूर्ति बंद की जाती है तो शहर में 32 मेगावाट बिजली की बचत होगी। पूरे जिले की बात करें तो 300 मेगावाट बिजली 1 घंटे में बचाई जा सकती है।-अरुण यादव, एसएसई, बिजली निगम रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed