{"_id":"5f1db5328ebc3e63725ae6f7","slug":"62-lacs-cctv-bad-in-baval-rewari-news-rtk5658706139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल में 62 लाख रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल में 62 लाख रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी खराब
विज्ञापन
बावल औद्योगिक कस्बा में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने एवं आपराधिक किस्म के लोगों को काबू करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिका की तरफ से यहां 62 लाख रुपये के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन रखरखाव के अभाव में ये सीसीटीवी कैमरे कबाड़ बनने लगे हैं।
बता दें कि कस्बा में हर आने जाने वालों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारीलाल के प्रयास के बाद 62 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। नगर पालिका द्वारा शहर में छोटूराम चौराहा, भगत सिंह चौक, रेलवे रोड, कटला बाजार, अंबेडकर चौक, रेस्ट हाउस के सामने आदि जगहों पर लगाए गए थे तथा इनका कंट्रोल रूप बावल थाने में बनाया गया था। जिससे किसी भी हरकत का पता लग सके।
इन घटनाओं के बाद उठी मांग
करीब तीन साल पूर्व शहर के कटला बाजार में बदमाश एक व्यापारी से पिस्तौल की नोक पर फिरौती मांगने की वारदात हुई थी। बदमाशों ने व्यापारी को डराने के लिए दीवार में गोली मारी, इसके बाद वह भाग गए। हालांकि पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कटला बाजार और छोटूराम चौक शहर में सबसे व्यस्ततम जगह हैं। जहां पर आपराधिक वारदातें होती रहती हैं। ऐसे में यहां लंबे समय से सीसीटीवी कैमरों की मांग की जा रही थी। बावल का औद्योगिक क्षेत्र काफी पुराना है। यहां करीब 800 कंपनियां संचालित हैं। यहां लूटपाट और छीनाझपटी की घटनाएं आम हैं। सात से 10 तारीख के बीच तो यह घटनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण नहीं चल रहे कैमरे : एसएचओ
बावल थाना के प्रभारी मदनलाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कुछ तकनीकी खराबी के कैमरे नहीं चल रहे हैं। जल्द ही ठीक कराए जाएंगे।