{"_id":"5cd1c7fabdec2207073c4659","slug":"61557252090-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने रेलवे सीजीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने रेलवे सीजीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। खोरी बस स्टैंड स्थित गांव को जाने वाले रास्ते पर संघर्ष समिति द्वारा दिया जा रहा धरना मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण जिला प्रशासन से आरओबी के साथ सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष जवाहर दुहन ने बताया कि मंगलवार को एलएनटी ग्रुप के माध्यम से सीजीएम जयपुर रेलवे के नाम ज्ञापन भी भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आरओबी-6 के नीचे आरयूबी-9 के सामने कम से कम 6 एमएम-6 एमएम बॉक्स दिए जाए। यहां से बड़े वाहन जैसे ट्रक, स्कूल बसें आदि वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। इससे यहां सेे निकलने वाले ग्रामीणों व अन्य लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि एलसी-9 पर ओवरब्रिज बन रहा है। इस ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंडरपास पर दोनों तरफ खतरनाक मोड़ है, जिसके कारण यहां कई बार सड़क हादसे भी हो चुके है। इस मौके पर संघर्ष समिति के प्रवक्ता जवाहर दुहन ने बताया कि पूरे क्षेत्र के लोगों का धरने को समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश नम्बरदार, स्वरूप सिंह, जगबीर सिंह, होशियार सिंह, राधेश्याम, हजारी लाल, सतबीर, महेन्द्र सिंह, सुभाष मक्कड़, मास्टर हरिसिंह, बिशन सिंह, अशोक, चरण सिंह पंच, उमेद सिंह,मुन्नाराम, रामकिशन, दिनेश कुमार, बिल्लू यादव व चौ. होशियार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।