{"_id":"5a66419c4f1c1b92268b5e29","slug":"61516650908-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल खोल पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल खोल पदयात्रा
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
चिरंजीव राव ने शुरू की पोल खोल पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चिंरजीव राव ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की अध्यक्षता में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए सोमवार से पोल खोल पदयात्रा शुरू की। चिरंजीव राव ने यात्रा शुरू करने से पहले गांव सहारनवास के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
गांव सहारनवास पहुंचने पर ग्रामिणों ने कैप्टेन अजय यादव, चिरंजीव राव व उनके पूरे परिवार का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता कैप्टन अजय सिंह ने जो कार्य क्षेत्र में कराए हैं। उनको आगे बढ़ाते हुए मैं भी आपकी पगड़ी पर कभी आंच नही आने दूंगा। अपनी पदयात्रा के तहत चिरंजीव राव ने सहारनवास, लाधुवास, बालावास अहीर, खडगवास और चांदावास अहीर में पैदल गए । चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने से पहले कई वादे किए थे, लेकिन 4 साल बाद भी मौजूदा सरकार अपने वादों को पूरा करने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हो बेरोजगार युवाओं को रोजगार भष्ट्राचार, स्वामीनाथन रिपोर्ट, नोटबंदी और जीएसटी जैसे कई मुद्दों पर जनता के सवालों का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के दुख-दर्द से मतलब नही है। इसलिए हम अपनी पोल खोल यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस की दोबारा से सरकार बनाकर प्रदेश के विकास के पहिए को फिर से पटरी पर लाएंगे। उन्होंने बताया कि हमारी पदयात्रा मंगलवार को गांव बूढपुर, लाखनौर, कालूवास, गिंदौखर और राजपूरा खालसा जाएगी। इसी तरह आगे भी हर रोज 5 गांव में हमारी यह पोल खोल यात्रा जाएगी।