फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   61 out of 179 inspections found violations of GRAP, fined Rs 3.23 lakh

Rewari News: 179 निरीक्षणों में 61 ने किया ग्रैप का उल्लंघन, 3.23 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 28 Nov 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
61 out of 179 inspections found violations of GRAP, fined Rs 3.23 lakh
भिवाड़ी में ग्रैप का उल्लंघन कर किया जा रहा निर्माण। संवाद
भिवाड़ी। बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से शुक्रवार को प्रशासन की विभिन्न टीमों ने निरीक्षण कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की है। टीम में नगर परिषद, बीड़ा, रीको, आरएसपीसीबी, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। शुक्रवार को भिवाड़ी का एक्यूआई 350 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विभागों द्वारा सी एंड डी गतिविधियों (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियां) की साइट्स पर कुल 179 निरीक्षण किए गए जिनमें 61 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर परिषद और रीको द्वारा कुल 59 चालान जारी किए गए और 3.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा अवैध डंपिंग रोकने के लिए 7 निरीक्षण किए गए और 6 चालान जारी कर 3 हजार रुपये का दंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद द्वारा कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 5 निरीक्षण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 3 चालान जारी किए गए और 4500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 15 वाहनों पर प्रदूषण फैलाने के चलते चालान की कार्रवाई की गई। आरएसपीसीबी द्वारा 73 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिनमें एक में उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। मानकों का पालन न करने वाले 3 डीजी सेट को सील किया गया।

सड़क धूल कम करने के लिए रिको, बीड़ा, नगर परिषद, हाउसिंग बोर्ड विभागों द्वारा 23 टैंकर एवं वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए गए। इसके साथ ही 4 एमआरएसएम मशीनें तैनात की गईं और कुल 68.5 किलोमीटर सड़क मार्ग का सफाई कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed