फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   600-km padyatra in Himachal to protest UGC rules from tomorrow

Rewari News: यूजीसी नियमों के विरोध में हिमाचल में 600 किलोमीटर की पदयात्रा कल से

Wed, 30 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
600-km padyatra in Himachal to protest UGC rules from tomorrow
रेवाड़ी। यूजीसी के प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस विनियमों के विरोध के बीच सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता हिमाचल प्रदेश में 21 दिवसीय पदयात्रा में शामिल होंगे। लगभग 600 किलोमीटर लंबी यात्रा दो अक्तूबर को मनाली से शुरू होकर 22 अक्तूबर को शिमला सचिवालय में समाप्त होगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच नियमों को लेकर उठ रही चिंताओं को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है। प्रस्तावित यात्रा मनाली, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन होते हुए शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े नियमों पर सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए। यात्रा के दौरान सामाजिक संगठनों, युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा। 22 अक्तूबर को शिमला सचिवालय में ज्ञापन सौंपकर नियमों पर पुनर्विचार और आवश्यक बदलाव की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed