{"_id":"6a777005de107c9b8903c559","slug":"60-percent-of-houses-in-rajpura-khalsa-village-are-surrounded-by-water-rewari-news-c-198-1-rew1001-243280-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांव राजपुरा खालसा में 60 फीसदी घर पानी से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांव राजपुरा खालसा में 60 फीसदी घर पानी से घिरे
Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
गांव राजपुरा खालसा में घरों के बाहर जमा बरसात का पानी। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव राजपुरा खालसा में छह दिनों से जलभराव से लोग परेशान हैं। गांव गिंदोखर, बूढ़पुर और बोडिया कमालपुर सहित आसपास के गांवों के जोहड़ों और खेतों का पानी बहकर राजपुरा खालसा में पहुंचने से यह समस्या पैदा हुई है। जलनिकासी नहीं होने के कारण राजपुरा खालसा में 60 प्रतिशत घर पानी से घिर गए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण प्रवीण, रोहित, प्रमोद, हुकम सिंह, राकेश व सरपंच धर्मबीर ने बताया कि गांव में जलभराव से रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों को दैनिक कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने से ग्रामीणों बोडिया कमालपुर होकर रेवाड़ी जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें चार से पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी जमा रहने से घरों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की निकासी करवाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है।