फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5.96 lakh cheated in the name of dealership of car company

Rewari News: कार कंपनी की डीलरशिप के नाम पर 5.96 लाख रुपये ठगे

Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
5.96 lakh cheated in the name of dealership of car company
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। ट्रांसपोर्ट के साथ कर कंपनी का डीलर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चक्कर में एक व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों ने कार कंपनी का फर्जी बैंक खाता खोलकर खाते में लगभग 5.91 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सेदपुर निवासी कर्ण सिंह की धारूहेड़ा की द्वारकाधीश सोसायटी में तमन्ना ट्रांसपोर्ट कंपनी है। किया कार की डीलरशिप लेने के लिए उसने 15 जनवरी को कंपनी की वेबसाइट पर छानबीन शुरू की थी। उसके पास 18 जनवरी को किया कंपनी की डीलरशिप टीम का सदस्य बनाने वाले व्यक्ति की कॉल आई। उसने बताया कि डीलरशिप लेने के लिए वह सभी जानकारी और एप्लीकेशन उसकी ओर उपलब्ध कराई जा रही ईमेल आईडी पर अपलोड कर दे। कंपनी का प्रतिनिधि मानकर कर्ण सिंह ने सभी जानकारी अपलोड कर दी। 31 जनवरी को उसके पास फिर फोन आया। फोन पर ही कर्ण सिंह को डीलर बनाने के लिए इंटरव्यू लिया गया। इसके बाद किया कंपनी का खाता नंबर देते हुए उस पर पंजीकरण शुल्क के रूप में 125400 रुपये जमा कराने को कहा। कर्णसिंह ने बताया कि बैंक खाता किया कंपनी के नाम का होने के कारण उसे पैसा ट्रांसफर करने में कोई संकोच नहीं हुआ। उसने यह राशि बताए गए खाते में एनईएफटी से ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ईमेल से उसे सूचना दी गई कि एनओसी के लिए उसे 465900 रुपये और जमा कराने हैं। उसने यह राशि भी उसकी खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उससे 10.85 लाख रुपये और ट्रांसफर करने का मैसेज आया। संदेह होने पर वह गुरुग्राम में कंपनी के कार्यालय गया। वहां उसे बताया गया कि कंपनी का जो खाता बताया गया था, वह फर्जी है। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed