फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   558 farmers waiting to get tube well in third phase

558 किसानों को तीसरे चरण में ट्यूबवेल मिलने का इंतजार

Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
558 farmers waiting to get tube well in third phase
बिजली निगम की सुस्त रफ्तार के चलते किसानों को तीसरे चरण में ट्यूबवेल मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। निगम की ओर से तीसरे चरण के कनेक्शन के लिए जनवरी में 558 किसानों को मोटर की राशि जमा कराने के लिए पत्र भेजे गए थे।
विज्ञापन

वहीं पिछले साल सितंबर में निगम की ओर से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लाइन खींचने व ट्रांसफार्मर लगाने संबंधित प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी कर दिया था लेकिन करीब 10 माह के पश्चात भी अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी बहुत धीमी है। इससे किसानों को खरीफ के सीजन में भी ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने की संभावना कम ही दिख रही है। गिरते जलस्तर सिंचाई के लिए नहरी उपलब्धता नहीं होने के कारण किसान ट्यूबवेल पर ही निर्भर हैं। ऐसे में ट्यूबवेल कनेक्शन में हो रही देरी के कारण किसानों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

चार साल से चल रही है कनेक्शन देने की प्रक्रिया
सरकार की तरफ से वर्ष 2014 से 2018 तक आवेदन करने वाले किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का फैसला लिया था। इन चार सालों में जिले में 2900 से अधिक किसानों ने आवेदन किया था। सरकार के आदेश के पश्चात निगम की ओर से किसानों को डिमांड नोटिस भेजे गए थे जिसके चलते 2158 किसानों ने राशि जमा कराई थी। इसके पश्चात निगम की ओर से वरिष्ठता के अनुसार कनेक्शन जारी करने शुरू कर दिए थे। निगम की ओर से पहले चरण में जहां 250 से अधिक किसानों को केबल लगाकर कनेक्शन दिए थे। वहीं दूसरे चरण में निगम की ओर से 1350 किसानों को खंभे लगने और तार खींचने के के बाद कनेक्शन दिए थे। अब तीसरे चरण में 558 किसानों को कनेक्शन के लिए इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन खींचने व ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बीच में रबी फसल की बुआई होने से यह काम थोड़ा धीमा हो गया था। अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी किसानों को कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed