फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 thousand rupees cheated from engineer

Rewari News: इंजीनियर से 50 हजार रुपये ठगे

Thu, 26 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees cheated from engineer
रेवाड़ी। वर्क फ्राम होम के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने कंपनी के इंजीनियर से 50 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शैलेश कुमार यादव ने बताया कि वह फिलहाल रेवाड़ी के गांव महेश्वरी में किराये के मकान में रह रहे हैं। वह भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में बतौर ऑपरेटिंग इंजीनियर हैं। कुछ दिनों पूर्व उसके टेलीग्राम पर एक लिंक प्राप्त हुआ था। जिस पर क्लिक करने पर बताया कि टॉस्क के बदले मोटा मुनाफा दिया जाएगा। वह लालच में आ गया और 30 प्रतिशत मुनाफे के चक्कर में 50 हजार रुपये उनके बताए हुए एप पर ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने कहा कि उनका सर्वर क्रेश हो गया है। इसलिए फिर से रुपये डालने होंगे, अन्यथा उसके 50 रुपये डूब जाएंगे। उनकी बातों से उसे ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed