फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 thousand daily passengers of rewari are waiting for the start of mst

रेवाड़ी के 50 हजार दैनिक यात्रियों को एमएसटी शुरू होने का इंतजार

Fri, 13 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
50 thousand daily passengers of rewari are waiting for the start of mst
रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कोरोना की पहली लहर में बंद की गई मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की व्यवस्था डेढ़ साल बाद बीकानेर मंडल में यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। लेकिन रेवाड़ी से दिल्ली व अलवर की तरफ यात्रा करने वाले करीब 50 हजार दैनिक यात्रियों को अभी भी जयपुर व दिल्ली मंडल की ओर से इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

ऐसा तब है जबकि दैनिक यात्री संघ की ओर से दोनों मंडल के डीआरएम को कई बार ज्ञापन देकर एमएसटी शुरू करने व बंद पैसेंजर रेलगाड़ियों के संचालन की मांग की जा चुकी है। संघ की ओर से बार-बार शिकायतें देने के बाद भी समाधान नहीं होने पर दैनिक यात्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि जब मुंबई जैसे शहर में एमएसटी बनने से लेकर सभी रेलगाड़ियों कां संचालन शुरू हो चुका है तो रेवाड़ी व जयपुर मंडल में ऐसी क्या परेशानी है। रेलवे अधिकारियों की ओर से जल्द संचालन शुरू करने का आश्वासन जरूर दिया जाता है, लेकिन रेलगाड़ियां पटरी पर नहीं आ पा रही हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी-दिल्ली के बीच ट्रेनों का संचालन
रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चार पैसेंजर ट्रेन, लगभग सभी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि सुबह सात बजे व 9 बजे चलने वाली पैसेंजर सहित पांच से अधिक रेलगाड़ियों का संचालन आज तक नहीं हो पाया है। इसके चलते दूधिया से लेकर स्कूलों में जाने वाले शिक्षक वर्ग व दिल्ली जाने वाले कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोनाकाल में पहले से ही आर्थिक तंगी की मार झेल रहे लोगों को ज्यादा पैसे खर्च कर यात्रा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की समय सारिणी
पैसेंजर
1. रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर- सुबह 5:30 बजे।
2. रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर- सुबह 6 बजे।
3. रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर- सुबह 11:30 बजे।
4. रेवाड़ी- मेरठ पैसेंजर- दोपहर 3 बजे।
दैनिक यात्री संघ के प्रधान हरीश भारद्वाज ने कहा कि रेलवे की ओर से कई मंडलों में एमएसटी और सभी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया जा चुका है। दिल्ली व जयुपर मंडल में अभी तक एमएसटी शुरू नहीं की गई। इससे प्रत्येक दिन यात्रा करने वाले 50 हजार से अधिक दैनिक यात्रियों में रोष है। कई पैसेंजर गाड़ियों के पहिये भी अभी तक थमे हुए हैं। सरकार की ओर से छोटे बच्चों तक के स्कूल खोल दिए गए, लेकिन रेलवे का संचालन ठीक से शुरू नहीं किया गया। यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो दैनिक यात्री संघ जंक्शन पर आकर प्रदर्शन करेगा।

इधर, एसएस कामर्शियल, रेवाड़ी के डीवाई दीपक यादव ने कहा कि रेवाड़ी से दिल्ली के लिए अभी चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। आगे ट्रेनों को लेकर अभी कोई सूचना सामने नहीं आई है। मंथली सीजन टिकट को लेकर भी कोई सूचना अभी नहीं है। जैसे ही रेलवे की ओर से कोई सूचना जारी होती है, यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed