फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5 year old girl dies due to car collision

Rewari News: गाड़ी की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत

Sat, 19 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
5 year old girl dies due to car collision
रेवाड़ी। गाड़ी की टक्कर लगने से एक 5 वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव माधव हाल गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीआर कालोनी निवासी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को उसकी 5 वर्षीय बच्ची रात साढ़े 8 बजे के आसपास घर के पास ही रोड क्रॉस कर रही थी। तभी कसौला चौक की तरफ से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बच्ची को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां वीरवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed