फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Jain community took out a procession on the occasion of the Kshamavani festival.

Rewari News: क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

Tue, 29 Sep 2026 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The Jain community took out a procession on the occasion of the Kshamavani festival.
धारूहेड़ा। दस लक्षण पर्व के समापन के बाद जैन समाज धारूहेड़ा की ओर से क्षमावाणी पर्व पर प्रभात फेरी व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर नसियाजी में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मिच्छामि दुक्कडम् का संदेश देते हुए जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी। जैन समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मशुद्धि और आपसी वैमनस्य दूर करने का अवसर है। इस दौरान समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। यात्रा में विजय कुमार जैन, लालचंद जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन, कंवर सैन जैन, रजत जैन, विपिन जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, सुभाष जैन, विकास जैन, प्रकाश जैन, महेंद्र जैन और मनीष जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed