फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5 members of gang who stole shuttering plates arrested

शटरिंग की प्लेटें चुराने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
5 members of gang who stole shuttering plates arrested
धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने जिला में निर्माणाधीन मकानों और ओवरब्रिज से शटरिंग की प्लेट चुराने वाले यूपी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में सीआईए ने गिरोह से जुड़े 4 आरोपियों के साथ उनसे शटरिंग की प्लेट खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप, एक कार और एक बाइक के साथ चोरी की गई शटरिंग की 45 प्लेटें बरामद की हैं। उक्त जानकारी पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की रात शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर एलीगेंट सिटी से एल्यूमिनियम की 22 प्लेटें चोरी हो गई थीं। इसके अलावा चोर सेक्टर-21 से भी एक निर्माणाधीन मकान के प्लॉट से सुठाना निवासी प्रवीण की शटरिंग की 20 प्लेटों के साथ निर्माणाधीन रेवाड़ी-जैसलमेर आउटर बाइपास के गढ़ी बोलनी रोड पर बने रहे ओवरब्रिज साइट से लोहे की 45 प्लेटें चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने करनाल के कमालपुरा गांव निवासी संदीप की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामलों की जांच के दौरान गुड़गांव के राजीव चौक के निकट शांति नगर में रहने वाले और मूल रूप से यूपी के जिला बरेली जमबाजार निवासी राजकुमार, इसी कॉलोनी में रहने वाले यूपी के ही जिला आजमगढ़ के लखीमपुर निवासी रसीद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुड़गांव की इसी कॉलोनी में रहने वाले मूल रूप से जिला बरेली के मामोर निवासी शिवम उर्फ शिवा और यूपी के जिला रामपुर के गांव निपानिया निवासी देवकीनंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद इन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह चोरी की गई शटरिंग की प्लेटें गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क के पास महालक्ष्मी गार्डन एरिया में रहने वाले नियाजुद्दीन नाम के कबाड़ी को बेचते थे। पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार करने के बाद 45 प्लेटें बरामद कर लीं।
विज्ञापन

----
राजकुमार करता था निर्माणाधीन मकानों की रेकी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजकुमार दिन के समय घूमकर निर्माणाधीन मकानों की रेकी करता था। उसके बाद वह किराए पर पिकअप गाड़ी लेते थे। गाड़ी को खुद चलाकर ले जाते थे। इसके बाद शटरिंग का सामान गाड़ी में लोड करने के बाद भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से अन्य सामान की बरामदगी की है। आरोपी राशिद भी राजकुमार के साथ बाइक पर चलता था और रेकी करने के पश्चात आरोपी वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed