फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   450 students liked bicycles in the education department fair

Rewari News: शिक्षा विभाग के मेले में 450 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिल

Tue, 17 Sep 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
450 students liked bicycles in the education department fair
फोटो: 25रेवाड़ी। साइकिलों को पसंद करते विद्यार्थी साथ में शिक्षा अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित साइकिल मेले 450 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद कीं।
मेले में पांच साइकिल निर्माता कंपनियों के डीलर साइकिल की प्रदर्शनी लगाए थे। साइकिल मेले में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे और साइकिल पसंद कर आवेदन किया। छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को साइकिल दी जाती है जिनके स्कूल में दो किमी या इससे दूर है। शिक्षा विभाग ने 20 इंच की साइकिल का मूल्य 2800 रुपये व 22 इंच का मूल्य 3 हजार रुपये निर्धारित किया है। निर्धारित राशि से अधिक महंगी साइकिल खरीदने पर शेष राशि विद्यार्थियों के अभिभावकों को वहन करनी होगी। अभिभावकों की तरफ से साइकिल खरीदने की रसीद देनी होगी। रसीद प्राप्त होने के बाद ही निर्धारित राशि उनके खाते में डाली जाएगी।

--------------
वर्जन:

साइकिल मेले में 450 विद्यार्थियों ने साइकिल खरीदने के लिए आवेदन किया है। विभाग की तरफ से साइकिल की निर्धारित राशि रसीद मिलने के बाद उनके बैंक खाते में डाल दी जाएगी। साइकिल का मूल्य निर्धारित राशि से अधिक है तो अभिभावकों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।- कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed