फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हरियाणा सडक़ों के मामले में होगा अव्वल : राव नरबीर

हरियाणा सडक़ों के मामले में होगा अव्वल : राव नरबीर

Thu, 21 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सडक़ों के मामले में होगा अव्वल : राव नरबीर
हरियाणा सडक़ों के मामले में होगा अव्वल : राव नरबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों की उम्मीदों के मुताबिक समान विकास करा रही है। पिछले तीन साल में सरकार ने क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति को समाप्त करते हुए विकास कार्य कराए हैं। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
राव नरबीर सिंह आज धारुहेड़ा स्थित संतोष रानी धर्मशाला में धारुहेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत यह साबित करती है कि जनता विकास चाहती है। हरियाणा की मनोहरलाल सरकार केंद्र सरकार की तरह विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। तीन साल के शासन में भय व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर लोगों का मन जीता है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें जहां जातिवाद व क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का काम करती थीं, वहीं सरकार ने 36 बिरादरी को सम्मान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों के सुधारीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में हरियाणा सडक़ों के मामले में अव्वल होगा। रेवाड़ी में लोकनिर्माण विभाग द्वारा सडक़ों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मसानी-रेवाड़ी फोर लेन का कार्य चल रही है, वहीं पुलिस लाइन से धारुहेड़ा चौक तक नई सडक़ बनाई जा रही है, जिसका कार्य भी जल्द शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले तीन साल के दौरान व्यवस्था परिवर्तन करने की दिशा में बड़े कदम उठाएं हैं, जिनका आमजन को जहां लाभ मिल रहा है, वहीं लोगों ने इसकी सराहना भी की है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ सतीश खोला, लक्ष्मण सिंह यादव, रत्नेश बंसल, अत्तर पांचाल, दिनेश सैनी, संजय रूस्तगी, सुरेश सैनी, रामपाल यादव, राजकुमार सैनी, अशोक कोसलीया, दलीप, राहुल जोशी, सहित बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed