{"_id":"6a4fe58c883309613d0bdb97","slug":"4076-kg-of-narcotics-destroyed-under-the-supervision-of-the-southern-range-ig-rewari-news-c-198-1-sroh1010-241583-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दक्षिणी रेंज के आईजी की देखरेख में नष्ट कराया 40.76 किलो मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दक्षिणी रेंज के आईजी की देखरेख में नष्ट कराया 40.76 किलो मादक पदार्थ
Thu, 09 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों की जांच करते साउथ रेंज आईजी ओम प्रकाश नरवाल व एसपी हमेंद्र कुमार मीणा तथा अन्य।
रेवाड़ी। दक्षिण रेंज के आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) ओमप्रकाश नरवाल की अध्यक्षता में विभिन्न मामलों में बरामद 40.76 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित बायोटेक वेस्ट लिमिटेड कंपनी के बॉयलर में की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा और डीएसपी कोसली विद्यानंद मौजूद रहे।
कुल 47 मामलों में बरामद मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इनमें 30.874 किलो गांजा, 5.230 किलो सुल्फा/चरस, 288 ग्राम स्मैक, 1.220 किलो अफीम और प्रतिबंधित दवाइयां शामिल हैं।
दवाइयों में 1480 कैप्सूल, 3163 टैबलेट और 550 इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 1.220 किलो अफीम को मध्य प्रदेश के नीमच स्थित एक अधिकृत दवा कंपनी में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
निष्पादन से पहले पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश नरवाल ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से मादक पदार्थों का वजन कराया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी की सराहना की।