फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 more accused arrested in hotel vandalism and assault case

Rewari News: होटल में तोड़फोड़, मारपीट के मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
4 more accused arrested in hotel vandalism and assault case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना खोल पुलिस ने होटल में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के गांव बवाना गुज्जर निवासी राकेश उर्फ बोदा, रामजस, सुंदर सिंह व रामकिशन उर्फ रामू के रूप में हुई है।

मामले में पुलिस दो आरोपियों बवाना गुज्जर निवासी कर्मपाल व कृष्णपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बिहार के जिला भेजपुर के सैदनपुर निवासी लवकुश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह श्री श्याम होटल गोठडा टप्पा खोरी में रहता है। गत 15 जनवरी को शाम 6 बजे वह श्याम होटल के पीछे बाहर की तरफ खड़ा था कि इतने में 10 से 11 लड़के डंडा लेकर होटल में घुसे और तोड़फोड़ की। होटल के कर्मचारियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना खोल पुलिस ने दो आरोपियों बवाना गुर्जर निवासी कर्मपाल व कृष्णपाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस मामले में संलिप्त 4 और आरोपियों राकेश उर्फ बोदा, रामजस, सुन्दर सिंह व रामकिशन उर्फ रामू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed