फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 flyovers will be built on National Highway-48, the road will also be upgraded

Rewari News: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बनेंगे 4 फ्लाईओवर, सड़क भी होगी अपग्रेड

Tue, 26 Aug 2025 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
4 flyovers will be built on National Highway-48, the road will also be upgraded
दिल्ली जयपुर हाईवे। संवाद
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (पुराना एनएच-8) के गुरुग्राम-जयपुर खंड पर 282 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में लगभग 267 करोड़ की लागत से 58.8 किलोमीटर लंबे खंड पर सर्विस रोड का व्यापक सुधार, नई संरचनाओं का निर्माण और सड़क सुरक्षा उपायों का क्रियान्वयन होगा।
विज्ञापन

पचगांव चौक, राठीवास, हीरो कंपनी के पास और साहलवास में चार नए फ्लाईओवर बनेंगे जो ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे। 2.26 किलोमीटर नई सर्विस रोड, 7.2 किलोमीटर पिक्यूसी रोड और 30.95 किलोमीटर लंबाई की सड़क का अपग्रेडेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए 18.05 किलोमीटर नई आरसीसी नालियां बनाई जाएंगी और 40.64 किलोमीटर लंबाई की मौजूदा खुली नालियों को ढककर मजबूत किया जाएगा।
हर 500 मीटर पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं के माध्यम से भूजल रिचार्ज को बढ़ावा दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा के लिए 32 नए प्रवेश-निक्षेप बिंदु, 2,475 साइनबोर्ड, 800 डेलिनेटर, 29,613 रोड स्टड, 34 ट्रैफिक इंपैक्ट एटेन्युएटर और 3 हाई-मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 15,000 पेड़ लगाए जाएंगे।


--------------
15 करोड़ की लागत से 9 स्थानों पर बनाए जाएंगे आधुनिक फुट ओवरब्रिज

यातायात और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 15 करोड़ की लागत से 9 स्थानों पर आधुनिक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। इनमें शिकोहपुर, मानेसर (एनएसजी कैंप के पास), बिनौला, राठीवास, मालपुरा, जयसिंहपुर खेड़ा, सिधरावली, खरखड़ा और खजुरी शामिल हैं। इन एफओबी के निर्माण से पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा जिससे राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। प्रत्येक एफओबी को रैंप और सीढ़ियों सहित विशेष रूप से डिजाइन किया गया है ताकि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी आसान हो सके। साथ ही रात के समय इनके उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed