{"_id":"6ae4e6b282a49517f2075017","slug":"3673-vehicles-without-number-plates-or-hsrps-fined-219-impounded-rewari-news-c-198-1-rew1001-248007-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी वाले 3673 वाहनों के चालान, 219 जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिना नंबर प्लेट और एचएसआरपी वाले 3673 वाहनों के चालान, 219 जब्त
Sat, 31 Oct 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पिछले 28 दिनों में पुलिस ने ऐसे 3673 वाहनों के चालान किए हैं, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 219 वाहनों को जब्त किया गया है।
अब पुलिस 1 नवंबर से जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा अंतरराज्यीय सीमा नाकों पर 24 घंटे पुलिस टीमें तैनात रहेंगी।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के दिशा-निर्देशों और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जाएगा। पुलिस के अनुसार बिना नंबर प्लेट, फर्जी और अवैध नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे में यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष निगरानी की जा रही है। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस और जिले के सभी थाना प्रभारियों ने पिछले 28 दिनों से विशेष अभियान चलाया हुआ है।
इस दौरान बिना नंबर प्लेट और बिना एचएसआरपी वाले 3673 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, 219 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। अब 1 नवंबर से अभियान को और तेज किया जाएगा।
पुलिस की विशेष टीमें प्रमुख चौराहों, हाईवे और अंतरराज्यीय नाकों पर दिन-रात वाहनों की जांच करेंगी। बिना वैध नंबर प्लेट और निर्धारित एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।