{"_id":"62d05e9cce56fb5f5802c32a","slug":"362-sanitation-workers-will-keep-the-city-clean-even-in-monsoon-season-rewari-news-rtk652333581","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के मौसम में भी शहर को साफ रखेंगे 362 स्वच्छताकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के मौसम में भी शहर को साफ रखेंगे 362 स्वच्छताकर्मी
विज्ञापन
रेवाड़ी। इस बार मानसून के सीजन में शहर को साफ रखने में 362 स्वच्छताकर्मी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। नगर परिषद के माध्यम से ये लोग शहरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के साथ कहीं भी दिखाई देने पर इनको नालों के अलावा सार्वजनिक जगहों या सड़क पर फेंकने की बजाए कूड़ेदान में फेंकने के लिए प्रेरित करेंगे।
शहर के मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप ने कहा कि नालों की सफाई एक नियमित प्रक्रिया है। शहरवासियों को भी इस शहर को साफ - सुथरा रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में लगातार बारिश होती है और सड़कों पर कचरा फेंकने से स्वच्छता प्रभावित होती है, इसलिए रिहायशी कालोनियों में लोग कूड़ेदान में अपने घर का कचरा फेंके। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को अपनी दुकानों के बाहर कचरा पेटी रखनी चाहिए। ताकि उसमें कचरा डाला जा सकें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचा रही है। हमारे शहर में भी नगर परिषद स्वच्छता मुहिम के तहत लोगों को जागरुक करने के अलावा घर - घर वाहन भेजकर कचरा एकत्रित करा रही है। बरसात के दिनों में गंदे पानी की वजह से नाले अवरुद्ध हो जाते हैं, उनको नियमित रूप से साफ कराने के लिए 50 अन्य कर्मचारियों को भी क्षेत्रवार ड्यूटियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने पदभार संभालने के बाद से पार्षदों के सहयोग से सभी 31 वार्डों में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का बीड़ा उठाया और उसमें हमारे स्वच्छता कर्मचारी अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के रिहायशी क्षेत्र की परिधि लगातार बढ़ने के साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों का काम भी बढ़ा है। सीवर जाम की समस्या को हमने काफी हद तक हल करवाया है।
उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के माध्यम से शहर में सीवर सफाई का काम हुआ है। सफाई के मामले में शहरवासियों के सहयोग से ही हम शहर को नंबर वन पर ला सकते हैं मगर हमारा अमला कम है। इसलिए लोगों को हमें स्वच्छता मुहिम को सिरे चढ़ाने के लिए जरूरी सहयोग देना चाहिए।