फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   340 players participated in the district level yoga sports competition

Rewari News: जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में 340 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Fri, 01 Aug 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
340 players participated in the district level yoga sports competition
बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। बाल भवन में 5वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत सोनी व जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डाॅ. युद्धवीर, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य व कप्तान राजेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया।
विज्ञापन

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 340 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10 प्रकार के इवेंट्स का आयोजन किया गया। डाॅ. युद्धवीर ने बताया कि योगासन खेल प्रतियोगता योगासन भारत के महासचिव योगाचार्य डाॅ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में पूरे भारतवर्ष में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

योगासन खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लड़कियों की रेवाड़ी तथा लड़कों की जींद जिले में आयोजित की जाएगी। सचिव नितिन कुमार ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों व आम नागरिक ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन विजेता खिलाड़ियों को दड़ौली आश्रम के महंत स्वामी समर्पणानंद महाराज, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. आर बी यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि यादव, डाॅ. लोकेश तिवारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि योगासन खेल के प्रति इतना भारी उत्साह हमने आज तक नहीं देखा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे जिले के खिलाड़ी भी आने वाले समय में देश में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, ऐसी हमारी शुभकामनाएं है। सभी अथितियों को योगासन रेवाड़ी की और से स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के मैनेजर डाॅ. राकेश छिल्लर में सभी खिलाड़ियों, अविभावकों तथा निर्णायक मंडल के साथ-साथ सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed