फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   33 roadways buses sent to Kurukshetra, private buses taken help

Rewari News: कुरुक्षेत्र भेजीं 33 रोडवेज बसें, निजी बसों का लिया सहारा

Tue, 25 Nov 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
33 roadways buses sent to Kurukshetra, private buses taken help
फोटो : 5रोडवेज बस पकड़ने के लिए संघर्ष करते यात्री। संवाद
रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रेवाड़ी रोडवेज डिपो से 33 सरकारी बसें गईं। इससे कई महत्वपूर्ण और ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन काफी हद तक प्रभावित रहा। लोकल और लंबे रूट पर फेरे घटाए गए थे। लंबे रूटों में रेवाड़ी से जयपुर, चंडीगढ़ समेत रूट प्रभावित हुए और लोकल रूटों में रेवाड़ी से महेंद्रगढ़, नारनौल, पटौदी, झज्जर, रोहतक समेत कई रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इन सभी रूटों पर बसों के फेरे घटा दिए गए थे। लोगों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। सुबह और शाम के समय ज्यादा समस्या रही क्योंकि सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग ड्यूटी करने के लिए आते जाते हैं। इस दौरान कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम हुई तो उस समय भी समस्या कम नहीं रही क्योंकि शाम के समय भी लोगों का काफी आना-जाना होता है। दोपहर के समय स्थिति सामान्य देखने को मिली।
विज्ञापन


------------

मजबूरी में प्राइवेट बस का लेना पड़ रहा सहारा

दिल्ली जाने वाले यात्री अशोक यादव ने बताया कि उन्हें सुबह के समय ड्यूटी के लिए जाना था। पता चला कि बस कुछ समय में आएगी। बस तो मिली मगर काफी इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ा। सोनू कुमार ने बताया कि उसे महेंद्रगढ़ जाना था, सरकारी बस तो नहीं मिल पाई मगर प्राइवेट बस उन्हें मिल गई। उसके लिए भी काफी इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ जयपुर जा रहे रामपाल ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी कार्य के लिए जयपुर जाना था। पता चला कि बस अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया गया

रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि कुछ रूटों पर बसों के फेरे जरूर घटाए गए थे मगर फिर भी व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया गया है। लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया था। बुधवार से स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed