फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कर्नाटक में राज्यप

कर्नाटक में राज्यप

Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में राज्यप
चिरंजीव के अगुवाई में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बाद बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के खिलाफ शुक्रवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव की अगुवाई में प्रदर्शन कर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि राज्यपाल पूरी तरह से केंद्र के दबाव में काम कर रहे हैं। इस तरह के घटनाक्रम संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। चिरंजीव राव ने कहा कि संवैधानिक शक्ति का घोर दुरुपयोग करके कर्नाटक के राज्यपाल ने लोकतंत्र की हत्या की है। जिस तरह से कर्नाटक में तमाम संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर येदियुरप्पा को शपथ दिलाई गई, उससे पूरे देश की जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। सुप्रीम कोर्ट ने भी आज इस बात पर मोहर लगाकर कर्नाटक राज्यपाल द्वारा बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस दलों के पास अपना स्पष्ट बहुमत है। उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण नही देकर के बिना बहुमत की भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ तो दिलाई ही साथ 15 दिन का समय भी दिया। इससे पहले आजाद भारत के इतिहास में किसी भी राज्य के राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए इतना समय नही दिया। गोवा, मणीपुर के चुनाव नतीजों में कांग्रेस बड़ी पार्टी और बिहार में आरजेडी बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए पहले बुलाया गया। इस प्रकार एक देश में ही सरकार बनाने के लिए अलग-अलग नियम बनाए जा रहे हैं। जिला प्रभारी प्रदीप सिंह जेलदार ने कहा कि भाजपा के पास 104 विधायकों का समर्थन है। गवर्नर ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने न्योता दिया। यह पूरी तरह असंवैधानिक है। कार्यकर्ता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के मॉडल टाउन स्थित निवास से प्रदर्शन कर जिला सचिवालय तक पहुंचे। यहां पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed