फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers were provided with information about modern technology.

Rewari News: किसानों को आधुनिक तकनीक की दी जानकारी

Fri, 04 Sep 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers were provided with information about modern technology.
किसान मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ। संवाद 
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन के तहत ग्राम खरखड़ा में वीरवार को आयोजित किसान मेले में किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। कृषि एवं बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक डॉ. अनिल यादव ने किसानों को मौसम के अनुसार फसल प्रबंधन, संतुलित पोषण, समय पर कृषि कार्य करने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी अजीत सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। बागवानी विभाग के बीएचसी गोविंद ने फलों के बाग लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी, पौधों के चयन और उचित दूरी पर पौधारोपण सहित बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बावल के मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद यादव ने मिट्टी और पानी की जांच के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने से खेती की लागत कम करने के साथ भूमि की उर्वरता बनाए रखने और बेहतर उत्पादन में मदद मिलती है।
प्रगतिशील किसान मास्टर बीर सिंह ने प्राकृतिक खेती के तहत बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, आच्छादन और वाफसा जैसी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के फायदे भी किसानों के साथ साझा किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. नरेश ने फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों की पहचान, रोकथाम और समेकित प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने मशरूम उत्पादन को कम लागत वाला लाभदायक स्वरोजगार बताते हुए किसानों को इसकी संभावनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में एडीओ अंकित यादव ने सभी किसानों, अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार जताया और किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed