{"_id":"5afb38184f1c1be2408b59ef","slug":"31526413336-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू एवं स्वराज इंडिया ने समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद की मांग पर सौंपा ज्ञापन...01","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू एवं स्वराज इंडिया ने समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद की मांग पर सौंपा ज्ञापन...01
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों की दोबारा खरीद करने की मांग, प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद दोबारा प्रारंभ करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन और स्वराज इंडिया के पदाधिकारियों ने डीसी पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खरीद एजेंसियों पर खरीद में धांधली करने के साथ रोस्टर तय करने के बावजूद भी सरसों नहीं खरीदने का आरोप लगाया गया। किसानों ने बची सरसों की खरीद करने की मांग की है।
नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक में भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। एक तरफ रोस्टर तय करने के साथ टोकन तक जारी कर दिए थे। इसके बाद भी सरसों नहीं खरीदना उनके साथ अन्याय है। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। दूसरी तरफ से स्वराज इंडिया के पदाधिकारियों ने जय किसान आंदोलन के तहत सरसों खरीद की मांग को लेकर नई अनाज मंडी से सचिवालय तक प्रदर्शन किया और डीडीपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीद प्रारंभ करने की मांग की। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीसी से मुलाकात की। उन्होंने आदेश आते ही सरसों की खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। इससे पहले कई गांवों के किसान प्रदर्शन करते हुए नई अनाज मंडी से जिला सचिवालय पहुंचे। किसानों ने कहा कि समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद बंद कर देने से जिले के किसानों में जबरदस्त रोष है। अभी भी कई गांवों का नाम रोस्टर में आया ही नहीं है। कई गांवों का नाम रोस्टर में आने के बाद भी सरसों की खरीद नहीं की गई और बिना किसी सूचना के अचानक खरीद बंद कर दी गई है। किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों में अपनी फसल को बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार ने धोखा किया है। इस मौके पर स्वराज इंडिया की जिला प्रधान राजबाला यादव, एडवोकेट कुसुम यादव, नंबरदार धर्मपाल सिंह यादव, जगमाल सिंह, बलवंत सिंह, प्रभात सिंह, अभय सिंह, पृथ्वी सिंह, रामअवतार, प्रो. अनिरुद्ध यादव, मा. ओमप्रकाश यादव, अमर सिंह, मा. धर्म सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।