फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लोक निर्माण मंत्री ने रेवाडी

लोक निर्माण मंत्री ने रेवाडी

Tue, 23 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने रेवाडी
लोक निर्माण मंत्री ने रेवाड़ी में 263 करोड़ रुपये की दी सौगात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाडी।
प्रदेश के लोक निर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि 176 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले बाईपास पर तीन ओवरब्रिज बनेंगे, जिससे निश्चित तौर पर शहर में ट्रैफिक की समस्या नहीं रहेगी। लंबे समय से इसका निर्माण कार्य लंबित था, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी बाधाओं को दूर करके इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया है। वे सोमवार को रेवाड़ी के लिए 263 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें 176.23 करोड़ रुपये की लागत से झज्जर रोड से नारनौल रोड को जोड़ने वाला बाईपास, 21.76 करोड़ रुपये की लागत से धारूहेडा चुंगी चौक से दिल्ली रोड एनएच-352 तक चार मार्गीय सड़क का निर्माण, 655 लाख रुपये की लागत से रेवाड़ी डबल फाटक का भूमिगत मार्ग का निर्माण, 257.85 लाख रुपये की लागत से गांव मुकुंदपुर बसई से साल्हावास तक नई सड़क का निर्माण, 226.22 लाख रुपये की लागत से मुकुन्दपुर बसई से जडथल गांव तक का सड़क निर्माण, 24 लाख रुपये की लागत से गांव बालावास अहीर (बुढपुर रोड) से खड़गवास तक लिंक रोड का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि रेवाड़ी में लोक निर्माण विभाग के लगभग 1400 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे है, जिसमें 322 करोड़ के कार्य पूरे हो चुके हैं। 717 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और शेष राशि के कार्य पाइपलाइन में हैं। रेवाड़ी की राजस्थान को जोड़ने वाली 43 सड़कों का निर्माणकार्य नए वित्त वर्ष में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए जो भी सड़कों की मांग मुख्यमंत्री से की जाती है उनकी मंजूरी 48 घंटों में मिल जाती है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की मुख्य मांग पानी की थी, जिसे पूरा करने के लिए भाजपा सरकार ने 143 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर सभी नहरी मोटरों को बदलकर अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य किया है। वर्तमान भाजपा सरकार में पूर्ण प्रादर्शिता व योग्यता के आधार पर भर्तियां हो रही है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश के लोगों को सस्ती व 24 घंटे बिजली मिले। इसके लिए राज्य सरकार पूरे जोर-शोर से लगी हुई है। उन्होंने नारनौल रोड से बावल रोड बाईपास के निर्माण पर कहा कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग को जमीन हुड्डा से हंस्तारित हो जाएगी तो इस बाईपास का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव, किसान आयोग के अध्यक्ष रमेश यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, जिला भाजपा महामंत्री प्रीतम चौहान व अमित यादव, रतनेश बंसल, रामपाल यादव, जिला पार्षद नीतू चौधरी, शारदा, धमेन्द्र खटाना, अमित यादऱ्व, नीलम चौधरी, प्रशांत सैनी, मोहन तिवारी, नरेंद यादव, सतपाल यादव, हरेन्द्र यादव, ब्रहम यादव, उपमंडल अधिकारी ना. रेवाडी कुशल कटारिया, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

---------
रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने कहा कि एक अप्रैल 2018 से रेवाड़ी को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जीएसटी व नोटबंदी के परिणाम अब आने लगे हैं तथा विकास का पहिया घूम रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नेे विश्व में अलग पहचान बनाई है। अब सीमा पर तैनात सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed