{"_id":"5a5baa5b4f1c1b6d268b466a","slug":"31515956827-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"का पानी: बनवारी ,,,,,,5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
का पानी: बनवारी ,,,,,,5
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो को सत्ता में रहते याद नहीं आई एसवाईएल : जनस्वास्थ्य मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का परिवार हरियाणा में कई वर्षों तक सत्ता में रहा तब उन्हें सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी की याद नहीं आई। जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल खोरी, अहरोद व मनेठी में अपने निजी कार्यक्रम के दौरान यहां गांव माजरा स्थित पंचायत समिति खोल की चेयरपर्सन के कार्यालय में क्षेत्र के ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में एसवाईएल नहर का पानी लाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार चाहती है कि इस पानी के आने से प्रदेश का किसान खुशहाल बने। इतना ही नही वर्तमान भाजपा सरकार तो दक्षिण हरियाणा के विकास के लिए कृतसंकल्प है। खट्टर सरकार ने इस क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी भी नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के लिए जो भी वायदे किए थे वह लगभग पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बावल विधासभा क्षेत्र में आने वाले समय में पेयजल समस्या को पूरी तरह दूर कर दिया जाएगा। गांवों की सभी ढाणियों में पानी पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने शीघ्र ही सभी सभी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, समाजसेवी यशु प्रधान माजरा, चेयरमैन अमरसिंह महलावत, तजेंद्र यादव, सरपंच रामफल चिताडुंगरा, शेरसिंह मनेठी, समाजसेवी अमरपाल पाड़ला, रतिपाल तंवर, सतपाल कोलाना, समाजसेवी विनोद शर्मा खोरी, विनोद सितारा पंच मनेठी व करण ठेकेदार माजरा आदि ग्रामीण भी मौजूद थे।