{"_id":"695d5ea2437edbd1c604b287","slug":"3-discount-on-booking-unreserved-tickets-on-rail-one-app-rewari-news-c-198-1-rew1001-231634-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेल वन एप पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर 3 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेल वन एप पर अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर 3 प्रतिशत छूट
Wed, 07 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अब रेल वन एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से प्रायोगिक रूप से 6 महीने की अवधि के लिए लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और यात्रियों को डिजिटल टिकट बुकिंग के प्रति आकर्षित करना है।
वर्तमान में रेल वन एप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक दिया जाता है। अब नई प्रणाली के तहत, रेलवन एप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
आर-वॉलेट के माध्यम से बुकिंग पर मिलने वाला 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक पहले की तरह जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह निर्णय रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस छूट का प्रावधान आर-वॉलेट को छोड़कर सभी डिजिटल भुगतान विकल्पों पर लागू होगा। इससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में सुविधा और आर्थिक लाभ दोनों मिलेगा।
रेल मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल प्रायोगिक रूप से लागू की जा रही है। इसकी समीक्षा सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम द्वारा की जाएगी और छह महीने की अवधि के बाद निर्णय लिया जाएगा कि इसे स्थायी रूप से लागू किया जाए या नहीं।
यात्रियों के लिए यह योजना विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि अब वे मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से अपने अनारक्षित टिकट बुक कर छोटे पैसे की बचत कर सकेंगे। डिजिटल भुगतान पर मिलने वाली छूट और बोनस कैशबैक से टिकट बुकिंग को और अधिक आकर्षक बनाया गया है।