फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3 accused arrested in Rs 9.46 crore fraud case in the name of investment

Rewari News: निवेश के नाम पर 9.46 करोड़ की ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrested in Rs 9.46 crore fraud case in the name of investment
फोटो: 23रेवाड़ी। साइबर ठगी मामले में तीनों आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
रेवाड़ी। स्टाक मार्केट में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाहा, गांव बड़गांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार और रवि कुमार शामिल है।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में सामने आया कि 24 अगस्त 2025 को गांव पिथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आरोपियों से संवाद शुरू किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब जयकृष्ण ने पैसे वापस निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे और पैसा जमा करने को कहा। इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले गिरफ्तार छह आरोपियों में अजय ओमपाल (गुरुग्राम), पृथ्वी राज चौहान (पटना, बिहार), तरुणचंद्र झां (पटना बिहार), शुभम माली (कोलकाता), मोहम्मद आफताब और मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी (मैसूर) शामिल थे। इस मामले में तीनों नए गिरफ्तार आरोपियों के जॉइंट बैंक खाते से 43 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed