फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2628 students participated in road safety quiz

Rewari News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 2628 विद्यार्थियों ने भाग लिया

Fri, 21 Nov 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
2628 students participated in road safety quiz
फोटो : 4ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा में भाग लेते बच्चे। स्रोत : स्कूल - फोटो : reasi news
रेवाड़ी। पुलिस की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से यातायात नियमों पर आधारित दूसरे राउंड की ब्लॉकस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में स्कूलों से 2628 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

4061 बच्चों को परीक्षा देनी थी। दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए चार ग्रुप बनाए गए थे। प्रतियोगिता में पहले ग्रुप में 1094 विद्यार्थी, दूसरे ग्रुप में 799 विद्यार्थी, तीसरे ग्रुप में 675 और चौथे ग्रुप में 60 विद्यार्थी थे। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने विभिन्न स्कूलों में यातायात नियमों पर आधारित ब्लॉकस्तरीय परीक्षा का निरीक्षण किया। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बातें बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए, तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं, क्योंकि बचपन का समय शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्वर्णिम कॉल होता है। पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चों से कहा कि यातायात नियमों को अपने मन से अपनाएं न कि पुलिस के भय से। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यातायात नियमों पर आधारित जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन करवा कर परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed