{"_id":"67b8bea773f3ac651e029364","slug":"262-students-passed-the-foundation-level-2-examination-rewari-news-c-198-1-fth1001-215546-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में 262 विद्यार्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में 262 विद्यार्थी उत्तीर्ण
Fri, 21 Feb 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिले में 1100 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा दी थी जिसमें 262 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 120 छात्राएं और 142 छात्र हैं। अब लेवल-3 की परीक्षा फरवरी के अंत तक होगी। इस परीक्षा में लेवल-2 में उत्तीर्ण विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत 9वीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए 9वीं व 10वीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक समझ का आकलन करना है। चयनित विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक सुनहरा अवसर है। पास विद्यार्थी बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं। अध्यापक और अभिभावक भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी सिलेबस का गहन अध्ययन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन जैसी रणनीति अपना रहे हैं।
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा में जिले के 262 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें सबसे अधिक रेवाड़ी खंड में 91 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके बाद बावल खंड में 59, जाटूसाना में 43, खोल में 41, नाहड़ में 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में पांच बुनियाद केंद्र हैं। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रों पर ऑनलाइन दी जाती है कोचिंग
विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग की ओर से टीवी सेट की व्यवस्था की घई है। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
-
वर्जन
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 262 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। अब लेवल-3 की परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं विद्यार्थियों को सिलेबस का अध्ययन, मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा गया है।- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।