फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   262 students of PM Shri Vidyalayas visited Satpura forests

Rewari News: पीएम श्री विद्यालयों के 262 विद्यार्थियों ने किया सतपुड़ा के जंगलों का भ्रमण

Thu, 28 Nov 2024 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
262 students of PM Shri Vidyalayas visited Satpura forests
भ्रमण के दौरान झरने का आनंद लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से पीएम श्री विद्यालयों के 262 विद्यार्थियों का नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश) में साहसिक और प्रकृति अध्ययन शिविर लगाया गया। इस कैंप में नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित कुल तीन जिले शामिल किए गए। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत डॉक्टर रामकुमार ने बताया कि सरकारी स्कूल के इन विद्यार्थियों का सात दिवसीय राष्ट्रीय कैंप 18 नवंबर से 25 नवंबर तक लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियां की। विद्यार्थियों को सतपुड़ा के जंगलों मैं ट्रैकिंग करवाई गई और उनको प्रकृति के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम में श्रवण सिंह दलनायक के रूप में रहे। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बोटिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, आर्चरी, एयर साइकलिंग, जिपलाइन, मंकी कराविंग, एडवेंचर बेस, फन गेम्स, एवं कैंप फायर आदि गतिविधियां करवाई गई। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने टेंट लगाकर रहना और अन्य रोमांचक अनुभवों का आनंद लिया। शिविर में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश और डॉ. दुष्यंत ने भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट पचमढ़ी की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस बीच विद्यार्थियों की कुछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में मुस्कान ने बाजी मारी। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पंचमढ़ी क्षेत्र में स्थित राजेंद्र गिरी, बी-फॉल, महादेव, जटाशंकर, धूपगढ़, रीछ गढ़ और अन्य स्थानों के लिए ट्रैकिंग करवाई गई। शिविर राज्य स्तरीय टीम में राकेश, संजीव, विशाल, संदीप कुमार ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed