{"_id":"609438098ebc3e8dbf3cb5ed","slug":"257-newcomers-found-including-31-students-3-civilians-broke-rewari-news-rtk607459227","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 विद्यार्थियों सहित 257 नए संक्रमित मिले,3 नागरिकों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 विद्यार्थियों सहित 257 नए संक्रमित मिले,3 नागरिकों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वीरवार को 257 नए संक्रमित मिलेे हैं, जिसमें 31 विद्यार्थी भी शामिल हैं। इसके अलावा दो महिलाओं सहित तीन संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 102 लोग कोरोना से ठीक हो गए।
नागरिक अस्पताल के सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 221188 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 206260 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, शेष 14928 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 13205 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। वहीं 3673 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि हेल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार 3 लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 137 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वीरवार को 257 नागरिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 1213 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 1586 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। जिसमें से 1168 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है और बाकी जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। राहत की बात यह है कि वीरवार को 102 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
1720 को पहली और 2371 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। वीरवार को विभाग द्वारा 1720 लोगों को पहली व 2371 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक 156224 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जाएं। इसके लिए गांव व शहर के कई जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांवों में सैनिटाइजेशन शुरू
शहर के साथ-साथ गांवों में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं। जिसके लिए कुछ समाजसेवियों व प्रशासन द्वारा गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। वीरवार को जिले के गांव निमोठ में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। ग्राम सचिव अभय सिंह और सरपंच सत्यवान की अगुवाई में गांव को सैनिटाइज किया गया। इस कार्य में पंच हजारीलाल व ग्रामीणों ने भी अपना योगदान दिया। वहीं माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भी नगर परिषद द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
कोसली अस्पताल में 192 ने लगवाया टीका
कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ 45 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाने का कार्य जारी है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चितरंजन ने बताया कि बुधवार को 18 से अधिक उम्र के 82 पंजीकृत लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं 45 साल से ऊपर के 110 लोगों को कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के समय रजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड अस्पताल में ले जाना अनिवार्य है। सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन का प्रिंट साथ लेकर जाना अनिवार्य है।