फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   25 children suffering from autism came to the OPD of psychiatry in one month

Rewari News: मनोरोग की ओपीडी में एक माह में ऑटिज्म से पीड़ित 25 बच्चे आए

Wed, 28 May 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
25 children suffering from autism came to the OPD of psychiatry in one month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सिविल अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में एक माह में ऑटिज्म से पीड़ित करीब 25 बच्चे आ चुके हैं। चिकित्सक के अनुसार इस बीमारी की पहचान अगर शुरुआती दौर में हो गई तो इसका इलाज किया जा सकता है। अधिक देर से इलाज कराने पर चुनौतियां आ सकती हैं।
मनोरोग विशेषज्ञ के अनुसार ऑटिज्म न्यूरो डेवलपमेंट डिसऑर्डर है। यह जन्म से ही आती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोग दूसरों के साथ बातचीत करने, सीखने और व्यवहार करने में चुनौतियों का सामना करते हैं।
विज्ञापन

जरूरी है कि पैरेंट्स अपने बच्चों में होने वाले व्यवहार व लक्षण को पहचान कर समय पर इलाज कराएं। देरी करने पर इसके इलाज में चुनौतियां आ सकती है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कुछ बच्चे या बड़े लोग बाकी से थोड़ा अलग होते हैं। उनकी बातचीत का तरीका अलग होता है और वे कई बार अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इसको ही ऑटिज्म कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटिज्म बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है, जो व्यक्ति के संचार और सामाजिक कौशल को प्रभावित कर सकती है। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं है। इसके लक्षण पहचान कर हम थैरेपी करा सकते हैं। कुछ दवाइयां भी दी जा सकती हैं।
इसमें उचित शिक्षा, थैरेपी और व्यवहारिक हस्तक्षेप से बच्चों के विकास और संचार में सुधार किया जा सकता है। स्पीच थैरेपी, व्यवसायिक थैरेपी और शारीरिक थैरेपी फायदेमंद हो सकती है।


ऑटिज्म के लक्षण
इसके लक्षण आमतौर पर जीवन के पहले दो वर्षों में दिखाई देते हैं। इसका निदान किसी भी उम्र में किया जा सकता है। इसके आनुवंशिक कारण भी हो सकते हैं। बच्चा माता-पिता से प्यार नहीं जता सकता। आई कांटेक्ट नहीं बनाते। इनमें एक स्किल खास होती है, जिसे अभिभावक पहचान कर उसे कॅरियर बनाने में डेवलप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed