फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2229 applicants got plots in Sector 18 and 19

Rewari News: सेक्टर 18 व 19 में 2229 आवेदकों को मिले भूखंड

Tue, 25 Jun 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
2229 applicants got plots in Sector 18 and 19
रेवाड़ी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 18 और 19 में सोमवार को 2229 लाभार्थियों को तीस-तीस गज के प्लाट आवंटित कर दिए गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह 26 जून को रोहतक में इन सभी लाभपात्रों को प्रदेशस्तरीय समारोह में इन भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान करेंगे।
एडीसी एवं रेवाड़ी नगर परिषद की प्रशासक अनुपमा अंजलि की अध्यक्षता में स्थानीय केएलपी कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का ड्राॅ निकाला गया। इस ड्राॅ के माध्यम से आवेदकों को यह ज्ञात हुआ कि उनको कौन सा प्लाट नंबर दिया जाएगा। पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर का एक बटन क्लिक कर योजना के सभी 2229 आवेदकों को सेक्टर 18 व 19 में प्लाट नंबर दे दिए गए।
विज्ञापन

एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके लिए आवास कार्यक्रम शुरू किया है। हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गत वर्ष सितंबर में फार्म भरवाए गए थे। इसमें वही परिवार आवेदन कर सकते थे, जिनकी फैमिली आईडी में वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये या इससे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगोें ने फरवरी में कराई थी प्लाट की बुकिंग
एडीसी ने बताया कि रेवाड़ी शहर में इस वर्ष फरवरी में 2229 आवेदकों ने दस हजार रुपये की राशि का भुगतान कर प्लाट की बुकिंग करवाई थी। हाउसिंग फोर ऑल डिपार्टमेंट ने इन सभी आवेदकों को एचएसवीपी से मिलकर भूखंड दे दिए हैं। आवेदकों को एक प्लाट के लिए कुल एक लाख की राशि जमा करवानी है। इसमें दस हजार रुपये प्लॉट के कागजात मिलने के बाद एक माह में और शेष 80 हजार रुपये की राशि 6 किस्तों में प्लाट का कब्जा मिलने के बाद अदा करनी है। लाभपात्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, घुमंतू जाति, अनुसूचित वर्ग तथा विधवा महिलाएं शामिल हैं। रेवाड़ी में घुमंतू परिवारों के 15, विधवा श्रेणी में 248, अनुसूचित वर्ग के 662 एवं 1304 अन्य लाभपात्र शामिल हैं।



आवास आवंटन के लिए गठित की गई थी कमेटी

एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि आवास आवंटन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। इसमें उनके अलावा एसडीएम बावल मनोज कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी दीपक घनघस, नगरपरिषद के अभियंता प्रवीन राघव व एसटीपी रेणुका सिंह शामिल थीं। कमेटी बगैर किसी पक्षपात के यह प्रक्रिया संपन्न करवाई है। ड्रा के समय केएलपी कॉलेज परिसर तथा सभागार में आवेदक व उनके परिवारों के सदस्य आए हुए थे। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत अत्यंत न्यूनतम मूल्य पर सेक्टर में प्लाट मिलने से इन नागरिकों का अपना घर बनाने का सपना अब साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed