फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   220 people of Antyodaya family received happy cards

Rewari News: अंत्योदय परिवार के 220 लोगों को मिले हैप्पी कार्ड

Sat, 08 Jun 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
220 people of Antyodaya family received happy cards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों के लिए लाभकारी योजना हैप्पी लेकर आई है। इसके तहत अंत्योदय परिवार के लोगों को प्रति वर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। हरियाणा सरकार अन्त्योदय परिवारों के कल्याण के प्रति संकल्पित है। ये बातें लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने शुक्रवार को हैप्पी योजना के तहत शहर के बस स्टैंड परिसर में आयोजित हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में कहीं।
कार्यक्रम में 220 लाभार्थियोंे को हैप्पी कार्ड दिए गए। इस दौरान डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि योजना के लाभपात्रों को हैप्पी कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने जिलास्तरीय समारोह में हैप्पी योजना के तहत करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ते हुए कार्यक्रम को देखा। जिलास्तरीय समारोह में डीसी राहुल हुड्डा, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वंदना पोपली, सत्यदेव, अमरजीत व अर्जुन चौकन मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में हैप्पी कार्ड के लिए अबतक 24000 पंजीकरण हुए हैं। 2500 लाभार्थियों को 2500 कार्ड बांटे गए हैं। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 220 लाभार्थियों को कार्ड दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed