फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2,183 advocates to vote today; results to be declared in the evening.

Rewari News: 2183 अधिवक्ता करेंगे आज मतदान, शाम को होगा परिणाम घोषित

Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
2,183 advocates to vote today; results to be declared in the evening.
चुनाव की तैयारी पूरी करते चुनाव अधिकारी। स्रोत : अधिवक्ता
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। कुल 2183 मतदाता छह पदों के लिए मैदान में उतरे 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के बाद शाम 4 बजे से मतगणना होगी और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने 18 ईवीएम उपलब्ध कराई हैं। मतदान शुरू होने से पहले प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम पर मॉक पोल कराया जाएगा। मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा।
विज्ञापन

इस बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष का एक पद महिला आरक्षित है, जबकि सहसचिव का पद भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। दोनों पदों पर महिला अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। इससे इस बार चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व भी प्रमुख रूप से सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के लिए कुल तीन बूथ बनाए गए हैं। पहले बूथ पर मत क्रमांक 1 से 725 तक, दूसरे बूथ पर 726 से 1450 तक और तीसरे बूथ पर 1451 से 2183 तक के मतदाता मतदान करेंगे। इससे मतदाताओं को अपने निर्धारित बूथ पर आसानी से मतदान करने की सुविधा मिलेगी।
निर्वाचन अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव, रमेश यादव और नरेश यादव ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी अथवा बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा का मूल पहचान पत्र साथ लाना होगा।
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नो वर्क डे के बाद भी दिनभर चला संपर्क अभियान
चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन की ओर से वीरवार को नो वर्क डे घोषित किया गया था। इसके बावजूद अदालत परिसर में अधिवक्ताओं की अच्छी संख्या रही। प्रत्याशियों ने दिनभर अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने के साथ विभिन्न ग्रुपों में भी अपने पक्ष में मतदान की अपील की। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में दिनभर उत्साह बना रहा।


ये प्रत्याशी हैं मैदान में:
अध्यक्ष पद पर सौरभ राव, विश्वामित्र यादव, प्रेमपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अरुण यादव, भूपेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष (महिला) पद पर भागेश, कल्याणी, सचिव पद पर सचिव: मुकेश रंगा, विशाल यादव, संयुक्त सचिव पद पर मीनाक्षी, नीरू यादव मैदान में हैं। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर महेश, पार्थ सिंह, सनी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed