फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मनेठी--37

मनेठी--37

Wed, 02 Jan 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मनेठी--37
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुंड। मनेठी में एम्स की मांग को लेकर कुंड बस स्टॉप पर दक्षिण हरियाणा एम्स संघर्ष समिति के आह्वान पर दिया जा रहा धरना सोमवार को नए साल में भी जारी रहा। इस अवसर पर मंगलवार को ग्रामीणों के साथ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करके आहूति डाली। वहीं अनिश्चिकालीन धरना 92 वें दिन व क्रमिक अनशन 62 वें दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन में राधेश्याम गोमला, सतबीर, विनोद कुमार, बिजेंद्र, सुभाष, सुरेंद्र कुमार, राकेश, हरपाल, सुशील कुमार व नरेश यादव शामिल हुए।

सोमवार को आयोजित हवन में भाग लेने के लिए स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की बेरुखी के कारण संघर्ष करके हक लेना पड़ रहा है। यह यज्ञ भी इसी संघर्ष का एक पड़ाव है। इस यज्ञ की सुगन्ध सरकार तक पहुंचेगी और मनेठी में एम्स निर्माण को लेकर किए जा रहे लोगों के संघर्ष की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी जान ले कि लोग संघर्ष कर अपना हक लेना जान गए है, जिसका उदाहरण किसानों का संघर्ष है। इस दौरान राजबाला, मनेठी के सरपंच श्योताज, पार्षद आजाद सिंह नांधा, प्रभात सिंह यादव, जगमाल, सत्यप्रकाश,कैपटन जगदीश यादव, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह व कुसुमलता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed