फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सुबह के समय गांव से बस चलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन....

सुबह के समय गांव से बस चलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन....

Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुबह के समय गांव से बस चलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन....
बसों का गांवों में रात्रि ठहराव बंद करने के विरोध में फूंका महानिदेशक का पुतला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय से चलकर गांवों में रात्रि ठहराव करने वाली रोडवेज की बसों का संचालन बंद करने के विरोध में बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने रोडवेज महानिदेशक के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला भी जलाया। उन्होंने कहा कि यह निजी ऑपरेटरों का लाभ पहुंचाकर रोडवेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। डिपो प्रधान ऊधम सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की है। इस मंशा को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने शाम को जिला मुख्यालय से गांवों की तरफ जाने वाली बसों का रात्रि ठहराव बंद कर दिया है। जहां पर ठहराव हैं वहां पर सुबह साढ़े पांच बजे की बजाय सात बजे से संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन समय में बदलाव से गांवों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाकर कहा कि बताया कि सरकार रोडवेज बेडे़ में बसे शामिल नहीं करके प्राइवेट को शामिल कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट बसें और चालक प्राइवेट होंगे जबकि परिचालक विभाग के होंगे, यह सरासर गलत है। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में रात्रि के समय ठहराव शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रोडवेज महानिदेशक विकास गुप्ता का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर नरेंद्र दखौरा, प्रधान रवि कुमार, अरविंद कुंडू, सतीश मस्तापुर, प्रवीन यादव, विकास पुंसिका, सहीपाल, अशोक, रविंद्र, धर्मेंद्र फौगाट, सतपाल सिंह, रणबीर कुंडू, राजपाल यादव, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार व नवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed