{"_id":"6a99bed4ed105ded6e05a86d","slug":"two-train-trips-restored-on-the-phulera-ringas-rewari-rail-section-rewari-news-c-198-1-rew1001-244828-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दो ट्रिप ट्रेनें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दो ट्रिप ट्रेनें बहाल
Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड-पाली-खोरी स्टेशनों के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते लिए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण पूर्व में आंशिक रूप से रद्द की गई रेलसेवाओं के दो फेरे बहाल किए गए हैं। इससे दिल्ली और रींगस के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 74041 दिल्ली-रींगस एक्सप्रेस की सेवा 5 और 6 सितंबर को दिल्ली से रींगस तक संचालित होगी। इन दोनों दिनों के फेरे पहले कार्य के चलते आंशिक रूप से रद्द किए गए थे। गाड़ी संख्या 74042 रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा 6 और 7 सितंबर को रींगस से दिल्ली तक संचालित की जाएगी। इस रेलसेवा के भी दो फेरे पूर्व में आंशिक रूप से रद्द किए गए थे, जिन्हें अब बहाल कर दिया गया है।