फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Justice to reach remote areas; awareness van flagged off.

Rewari News: दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचेगा न्याय, जागरूकता वैन रवाना

Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Justice to reach remote areas; awareness van flagged off.
जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा
रेवाड़ी। दूरदराज क्षेत्रों के लोगों तक कानूनी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

यह पहल न्याय मित्र-न्याय आपके द्वार और सभी नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं अभियान के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और छोटे-मोटे विवादों का समाधान कराना है। इसके माध्यम से आम नागरिकों और न्याय व्यवस्था के बीच की दूरी कम करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल वैन कानूनी सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों, विकास खंडों, औद्योगिक क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां लोगों की कानूनी सेवाओं तक पहुंच सीमित है। वैन के माध्यम से पात्र लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, कानूनी मार्गदर्शन, मुकदमे से पहले सलाह, पीड़ितों को मुआवजा संबंधी सहायता और वैकल्पिक विवाद समाधान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरभाष के माध्यम से कानूनी परामर्श और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी लोगों की मदद की जाएगी। महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, औद्योगिक श्रमिकों और अन्य कमजोर वर्गों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मोबाइल टीम में पैनल अधिवक्ताओं और परा-विधिक स्वयंसेवकों का सहयोग रहेगा। इससे जरूरतमंद लोगों को मौके पर मार्गदर्शन देने के साथ उनकी समस्याओं पर आगे भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed