फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने तहसीलदार किया सस्पेंड

भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने तहसीलदार किया सस्पेंड

Sat, 23 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने तहसीलदार किया सस्पेंड
भ्रष्टाचार का आरोप, मंत्री ने तहसीलदार किया सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शुक्रवार को भाजपा नेता की शिकायत पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रेवाड़ी के तहसीलदार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। तहसीलदार पर हुई कार्रवाई से वहां मौजूद सभी अधिकारी अवाक रह गए। तहसीलदार पर रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार का आरोप था। उसकी जांच चल रही है।
शहर के बाल भवन में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक फरियादी ने तहसीलदार विकास मलिक पर रजिस्ट्रियों में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसी बीच वहां मौजूद भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने भी मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शिकायत है। बहुत सारे लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ शिकायतें दे रखी हैं। और तो और आप जैसे मंत्रियों को भी बदनाम करते हैं। इस पर राव नरबीर सिंह ने समीप बैठे कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव की तरफ देखकर पूछा क्या करना चाहिए। इस पर बिक्रम सिंह यादव बोले उचित कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मौजूद सतीश खोला ने कहा कि इन्हें टर्मिनेट किया जाए। इससे भी बड़ी कोई कार्रवाई हो तो किया जाए। इस पर लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने तहसीलदार विकास मलिक को तुरंत निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------------
इस तरह आई शिकायतें
पहली शिकायत गुडियानी निवासी भगवती देवी ने की। यह फर्जी रजिस्ट्री से संबंधित था। इसमें राव नरबीर सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरी शिकायत रेवाड़ी शहर के शुक्रपुरा मोहल्ले में स्थित डबल स्टोरेज खंडहर भवन की थी। इसमें नगर परिषद ईओ ने कहा कि मकान मालिक ने एक माह का एफिडेविट दिया है कि वह एक माह में मकान गिरा देगा। तीसरी शिकायत प्रदूषण मंडल से संबंधित थी। जिसका समाधान पहले ही हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगवाड़ी निवासी ओमप्रकाश की थी। इसमें यह मामला सिविल सर्जन रेवाड़ी व थाना प्रबंधक कसोला के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को था। यह मामला वर्ष 2013 से चल रहा था। इसमें राव नरबीर सिंह ने दोनों पक्षों को सुनकर आगामी कार्रवाई करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
-----------
आपके खिलाफ तो शिकायत है, जिम्मेदारी लोगी नहीं
चौथे नंबर की शिकायत में मांढैयाकला गांव निवासी प्रियंका ने बताया कि वह दूसरी बार इस कष्ट निवारण समिति की बैठक में आई है। एससी केंडीडेट होने के बावजूद उसे आरटीए महिला महाविद्यालय में बीसी कैटेगरी मेें एडमिशन दिया गया। ऐसे में उसकी फीस भी अधिक लगी। इस पर एसडीएम ने बताया कि एडमिशन के समय छात्रा से कुछ त्रुटियां रह गई थी। इस पर राव नरबीर सिंह ने छात्रा से कहा कि जो तुम्हारी बीसी कैटेगरी की अतिरिक्त फीस लगी वह मैं दे दूंगा। इस पर कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि यह कॉलेज अब आईजीयू के अधीन हैं। मंत्री बोले आप तो इसकी एडमिशन की जिम्मेदारी लेंगी नहीं आपके खिलाफ तो इसने शिकायत दी है। इस पर मंत्री इस मामले में शीघ्र कोई समाधान निकालने की बात कही।
---------
बिल्डर की मनमर्जी से परेशान
एक शिकायत में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ स्थित गोल्डन विला आवासीय सोसायटी के लोग भी अपनी शिकायत को लेकर यहां आए। उन्होंने कहा कि बिल्डर बिजली, पानी को लेकर उन्हें परेशान कर रहा है। बार-बार में नोटिस दे देता है। टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। ऐेसे में इस समस्या का समाधान कराया जाए। एक अन्य शिकायत में शक्ति नगर निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि 26 नवंबर को उसकी मां का देहांत होने पर वह गांव चला गया था। पीछे से मकान सूना था। चोर रात को घर में चोरी कर ले गए। उनकी सारी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी उसने डीवीडी भी बनवाई है। इस पर पुलिस ने जवाब दिया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाकर 11 जगह रेड मारी है। सीसीटीवी कैमरे में आए चेहरे धुंधले हैं। इन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
------------
नहीं मिली बिजली
एक शिकायत में बिठवाना गांव निवासी सुधीर ने बताया कि सरकार ने बीपीएल प्लाटों में बिजली कनेक्शन के लिए साढ़े सात करोड़ दिए थे। इसे पंचायत विभाग ने बिजली निगम को दे दिया। लेकिन बिठवाना में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं दिए गए। इस पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि ऐेसे कितने गांवों में बीपीएल प्लॉट हैै। जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं हुए। इस पर कई गांवों के लोगों ने हाथ खड़े किए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बिजली-पानी की व्यवस्था है। वह पहले पूरी की जाए। निगम अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिक्कतें हैं। इन्हें शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
-------
बड़ों को छूट तो छोटों को क्यों नहीं
लघु उद्योग संचालकों ने एक शिकायत में कहा कि निगम की स्कीम में बड़े उद्योगों को 20 केवी पर छूट दी है। छोटे उद्योगों को कोई छूट नहीं है। ऐेसे में चार हजार का बिल 20 हजार रुपये का आ रहा है। ऐसे तो छोटे उद्योग बंद हो जाएंगे। इस पर केबिनेट मंत्री ने शीघ्र ही उच्चस्तर पर इसके समाधान की बात कही। वहीं कोसली में भी एक बिजली निगम की सड़क पर पोल खड़े होने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि सड़क पर पोल होने से वहां कई दुर्घटनाएं हो जाती है। इस पर केबिनेट मंत्री निगम के एक्सईएन को शीघ्र ही मामले के निपटारे के आदेश दिए।

इस मौके पर कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव, उपायुक्त पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, एसडीएम रेवाड़ी कुशल कटारिया, एसडीएम कोसली रवींद्र यादव, नगराधीश डॉ. विरेंद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव, चांदनी चांदना, गीता, जिला भाजपा महा मंत्री प्रीतम चौहान व अमित यादव, अशोक मुद्गिल, भूपेंद्र गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed