फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच-

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच-

Fri, 19 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच-
कुंड ने गोठड़ा को हराकर जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
खोल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच कुंड और गोठड़ा की टीमों के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर गोठड़ा की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुंड की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 71 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रनों का पीछा करती गोठड़ा की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 57 रन ही बना पाई। इस तरह यह मैच कुंड की टीम ने 13 रनों से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि डॉ. बनवारी लाल और आए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन कर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह और सरपंच रामपाल चौहान ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार जताया। इस मौके पर सरपंच रामपाल चौहान, भाजपा नेता जीवन राम गर्ग, दयाराम जांगिड़, शिवनारायण बजारियां, रतन सिंह, विक्रम गांधी, भोम सिंह, सरपंच मनोज शास्त्री कोलाना, राजेंद्र सिंह अहरोद, बोदन सिंह ढाणी शोभा, महेश कुमार बोहतवास, समय सिंह टींट, धर्मेंद्र निभोरियां, सुनील भारती, इंद्र कुमार, दाताराम, पवन, विक्रम अंबावत, रिंकू निभोरियां, देवेंद्र चौहान और अशोक जांगिड़ सहित अन्य कई खेलप्रेमी भी मौजूद रहे।


हार-जीत की परवाह किए बिना खेल को खेल की भावना से खेलें
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। गांव खोल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को युवा क्लब खोल द्वारा आयोजित छह दिवसीय नेता जी क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव कुंड ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बावल नगर पालिका के चेयरमैन अमर सिंह महलावत, यशु प्रधान माजरा, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य तेजेंद्र यादव व पूर्व जिला पार्षद कुमारी गीता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले ऐसे खेल आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर प्रदान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर डॉ. अरविंद यादव ने भी खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना खेल को खेल की भावना से खेलकर सफलता पाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर रावमा विद्यालय खोल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागत गान भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed